Hanuman Chalisa

लिवाली के दम पर सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (18:05 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच धातु, ऊर्जा और तेल एवं गैस समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन तेजी की बढ़त बनाता हुआ सोमवार को 307.14 अंक की छलांग लगाकर 36,270.07 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी भी 82.90 अंक की तेजी के साथ 10,888.35 अंक पर पहुंच गया।


डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की मजबूत होती स्थिति को देखकर निवेशकों का भरोसा बना रहा जिससे सेंसेक्स तेजी में 36,129.13 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 36,312.31 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,123.62 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ सेंसेक्स गत दिवस की तुलना में 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,270.07 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियां हरे निशान में रहीं। वेदांता के तमिलनाडु संयंत्र को दोबारा शुरू करने के राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेश से कंपनी के शेयरों में 2.21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी भी बढ़त के साथ 10,853.20 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,900.35 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,844.85 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.77 प्रतिशत की तेजी में 10,888.35 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में 34 कंपनियां तेजी में और 16 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में कम लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.43 प्रतिशत यानी 64.93 अंक चढ़कर 15,257.77 अंक पर और स्मॉलकैप 0.26 प्रतिशत यानी 38.28 अंक की छलांग लगाकर 14,540.04 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,767 कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ जिनमें 1,392 में तेजी और 1,186 में गिरावट रही जबकि 189 कंपनियों के शेयरों की कीमत दिनभर के उतार-चढाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुई।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख