Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (16:51 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ी तकरार के कारण निवेश धारणा कमजोर पड़ने से अधिकतर विदेशी बाजारों की तरह गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार भी गिरावट में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 218.78 अंक की तेजी के साथ 34,981.02 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 73.30 अंक लुढ़ककर 10,526.75 अंक पर बंद हुआ।


अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों के बीच इस माह के अंत में अर्जेंटीना में आयोजित होने वाले जी20 के शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत होनी है। इस वार्ता से पहले अमेरिकी प्रशासन ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए चीन पर आरोप लगाया कि उसने अपने कारोबार के गलत तरीके को बदला नहीं है। चीन ने आज इस रिपोर्ट का सख्त विरोध करते हुए कहा कि अमेरिका को भड़काऊ बातें नहीं करनी चाहिए।

विश्व की दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच तनातनी फिर बढ़ने की खबरों से निवेशक हतोत्साहित होकर बिकवाल बने रहे। इस दौरान हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम लुढ़क गए, जिससे निवेशकों को थोड़ी राहत मिली। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 67 सेंट की गिरावट में 62.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल की गिरावट और डॉलर की तुलना में रुपए की मजबूती से सेंसेक्स तेजी के साथ 35,282.33 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 35,364.50 अंक के दिवस के उच्चतम और 34,937.98 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.62 प्रतिशत की गिरावट में 34,981.02 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से मात्र पांच कंपनियां हरे निशान में रहीं। निफ्टी भी बढ़त में 10,612.65 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 10,646.25 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,512.00 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.69 प्रतिशत की गिरावट में 10,52675 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियां गिरावट में और 10 तेजी में रही।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों पर भी बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप 0.74 प्रतिशत यानी 110.78 अंक की गिरावट में 14,880.34 अंक पर और स्मॉलकैप 0.44 प्रतिशत यानी 63.66 अंक की गिरावट में 14,350.83 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 20 समूहों में से 19 समूहों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कुल 2,758 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,496 में गिरावट और 1,107 में तेजी रही जबकि 155 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

नैनीताल में होटल की खिड़की से गिरे झाबुआ के 3 साल बच्चे की मौत

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

LIVE: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, गोविंद देव गिरी ने रखा एजेंडा

अगला लेख