Hanuman Chalisa

लिवाली के जोर से बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सोमवार, 19 नवंबर 2018 (17:09 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर लिवाली के जोर से शेयर बाजार में सोमवार को भी तेजी का रुख बना रहा और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 317.71 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81.20 अंक उछलने में सफल रहा।


बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 317.72 अंक उछलकर 35,774.88 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 81.20 अंक चढ़कर 10,763.40 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का रुख रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.35 प्रतिशत बढ़कर 15,049.79 अंक पर और स्मॉलकैप 0.36 प्रतिशत चढ़कर 14,538.65 अंक पर रहा।

वैश्विक स्तर पर अधिकांश प्रमुख शेयर बाजार बढ़त में रहे। जापान का निक्की 0.65 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.72 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.91 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.39 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.25 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहे। जर्मनी का डैक्स 0.07 प्रतिशत फिसल गया।

बीएसई में कुल 2,794 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें 1,327 बढ़त में और 1,275 गिरावट में रहे जबकि 192 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई के अधिकांश समूहों में तेजी रही। धातु 1.16 प्रतिशत, रियल्‍टी 1.45 प्रतिशत, ऑटो 1.05 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुएं 0.94 प्रतिशत प्रमुख रूप से शामिल हैं। तेल एवं गैस समूह में सबसे अधिक 0.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

गुजरात में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और AI होगा नियंत्रित

मुफ्त राशन से मजबूत हो रही गरीबों की खाद्य सुरक्षा, योगी सरकार ने बदली यूपी की PDS व्यवस्था

योगी सरकार ने बदली सरकारी विद्यालयों की तस्वीर, कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार से मिली नई पहचान

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, मुनीर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को ही गोलियों से भून डाला

अगला लेख