Hanuman Chalisa

लिवाली के दम पर सेंसेक्स उछला, निफ्टी में रही तेजी

मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (16:58 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच ऊर्जा, बैंकिंग और पीएसयू समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 297.38 अंक चढ़कर 35,162.48 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 72.25 अंक की तेजी के साथ 10,584.75 अंक पर बंद हुआ।


सेंसेक्स आज तेजी के साथ 35,004.33 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 35,215.79 अंक के दिवस के उच्चतम और 34,913.06 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.85 प्रतिशत की बढ़त बनाता हुआ 35,162.48 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियां हरे निशान में और शेष नौ लाल निशान में रहीं।

निफ्टी की शुरुआत भी बढ़त के साथ 10,550.15 अंक से हुई। कारोबार के दौरान यह 10,604.90 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,525.30 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.69 प्रतिशत की बढ़त बनाता हुआ 10,584.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियां तेजी में और 19 गिरावट में रहीं।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में रही गिरावट और कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से निवेशकों का रुझान जोखिमभरे निवेश में बढ़ा है।

दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों का प्रदर्शन अधिक अच्छा रहा। बीएसई का मिडकैप 1.14 प्रतिशत यानी 163.67 अंक की तेजी के साथ 14,538.08 अंक पर और स्मॉलकैप 240.87 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,594.28 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,804 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1778 में तेजी, 868 में गिरावट और 158 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, बारिश की वजह से मंच के नीचे बिताई रात

सिक्किम टनल हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से 7 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज, पीएम मोदी चुप

जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 4 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

अगला लेख