Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों को लगा लाखों करोड़ों रुपए का चूना

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (16:27 IST)
मुंबई। वैश्विक दबाव के साथ नकारात्मक आर्थिक आंकड़े, भारतीय मुद्रा के 74 रुपए प्रति डॉलर के स्तर से नीचे लुढ़कने और कच्चे तेल की कीमतों में उफान के कारण शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को कारोबारी माहौल पूरी तरह नकारात्मक बना रहा। निवेशक इसके साथ ही रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति द्वारा नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने के फैसले से भी हतोत्साहित रहे।


तेल एवं गैस, ऊर्जा और पीएसयू समूह में हुई भारी बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 792.17 अंक का तेज गोता लगाकर 35,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से लुढ़कता हुआ 34,376.99 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 282.80 अंक टूटकर 10,316.45 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों को भी बिकवाली के कारण काफी नुकसान हुआ।

बीएसई का मिडकैप 2.70 प्रतिशत यानी 388.72 अंक फिसलकर 14,003.81 अंक पर और स्मॉलकैप 2.02 प्रतिशत यानी 285.90 अंक टूटकर 13,840.26 अंक पर बंद हुआ। ईंधन की कीमतों में रही तेजी के कारण लागत बढ़ने और मजबूत डॉलर की वजह से आयात महंगा होने से सितंबर में देश के सेवा क्षेत्र की रफ्तार सुस्त पड़ गई। निक्की इंडिया द्वारा जारी सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक के मुताबिक, यह अगस्त के 51.5 से गिरकर सितंबर में 50.9 पर आ गया।

इस बीच लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा भी बढ़त बनाता हुआ 85 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में डेढ़ रुपए प्रति लीटर की कटौती करने और तेल कंपनियों द्वारा कीमत में एक रुपए प्रति लीटर कमी करने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद से तेल एवं एवं गैस समूह और ऊर्जा समूह में तेज गिरावट आई।

इसके बाद आज अपराह्न रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक के नतीजे भी निवेशकों को हतोत्साहित करने वाले रहे। नीतिगत दरों को यथावत रखने की घोषणा के बाद शेयर बाजार में तेज रफ्तार से बिकवाली शुरू हो गई और भारतीय मुद्रा पहली बार 74 रुपए के पार 74.23 रुपए प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख