Daily Horoscope
✕

बिकवाली के दबाव में बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (16:35 IST)
मुंबई। डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की जारी गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से हताश निवेशकों की बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को अफरातफरी मच गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों में दो-दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


बुधवार को लाल निशान में रहने वाले सेंसेक्स की शुरुआत आज गिरावट में 35,820.53 अंक से हुई। अपराह्न में कारोबार के दौरान यह 1.97 फीसदी यानी 707.05 अंक लुढ़ककर 35,268.58 अंक पर आ गया। रुपया आज सुबह तेज गोता लगाता हुआ 73.81 रुपए प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आ गया, जिससे निवेश धारणा नकारात्मक हो गई।

निफ्टी की शुरुआत भी गिरावट में 10,645.75 अंक से हुई। यह अपराह्न में 2.03 प्रतिशत यानी 220.35 अंक टूटकर 10,637.90 अंक पर आ गया। सबसे अधिक बिकवाली का दबाव ऊर्जा समूह पर रहा, जिसके सूचकांक में सर्वाधिक 4.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा टेक, तेल एवं गैस और आईटी समूह में भी बिकवाली हावी रही।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार पर 10 साल के बांड के यील्ड में नौ आधार अंकों की तेजी और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक के प्रति निवेशकों की सतर्कता का असर भी है। बांड यील्ड नौ फीसदी बढ़कर 8.20 प्रतिशत हो गया है। शेयर बाजार में अभी उठापटक जारी है। (वार्ता)

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

Cyclonic storm Arnab : चक्रवात 'अर्णब' को लेकर अलर्ट, आंध्रप्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 53 ट्रेनें रद्द

Sonia Gandhi : सोनिया गांधी की किताब से मचेगा 'तमाशा'! बोलीं- दशकों से दूसरे बताते रहे मेरी कहानी, अब मेरी बारी

Jagan Mohan Reddy : BJP से मोहभंग या INDIA गठबंधन की ओर कदम? क्या 2029 से पहले बदल सकती है YSRCP की रणनीति

कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, अब रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं : CM योगी

22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

अगला लेख