sundarkand

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी गिरा

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (10:23 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह अच्छी नहीं रही। कारोबार की शुरुआत के कुछ मिनटों के भीतर ही सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़क गया तो निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट आई। सेंसेक्स 35521.73 और निफ्टी 10754 पर खुला था। शेयर बाजार में आई इस भारी गिरावट के लिए कमजोर होते रुपए को जिम्मेदार बताया जा रहा है।


रुपए के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आने, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी निवेशकों की बिकवाली की वजह से बाजार में उथल-पुथल है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों के बढ़ने की आशंका को भी गिरावट के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

शुक्रवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के नतीजे आने के बाद बाजारों को नई दिशा मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक बुधवार को शुरू हुई। इससे निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया। मौद्रिक नीति समिति ब्याज दरों में चौथाई प्रतिशत की और वृद्धि कर सकती है।

डॉलर के मुकाबले रुपया हर दिन कमजोर होता जा रहा है। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 73.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स बुधवार को 550 अंक टूटकर बंद हुआ था।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख