Hanuman Chalisa

चार्जिंग के दौरान फटा Xiaomi का स्मार्ट फोन, कहीं आप तो नहीं करते यह बड़ी गलती...

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (10:11 IST)
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी श्याओमी के Mi A1 के चार्जिंग के दौरान फटने की खबर सामने आई है। MIUI फोरम की एक पोस्ट के अनुसार रात में चार्ज करते एक Xiaomi Mi A1 हैंडसेट ब्लास्ट कर गया। इस हैंडसेट का मालिक अकसर ही रात को अपने Mi A1 हैंडसेट को चार्ज में लगाता था, लेकिन एक दिन तेज धमाके के कारण उसकी नींद खुल गई। यह धमाका Xiaomi Mi A1 के फटने से हुआ था। पहले उसने इस धमाके को नजरअंदाज किया, फिर सोने चला गया।
 
अगली सुबह उसने पाया कि Xiaomi Mi A1 की हालत बेहद ही खस्ता थी। इस यूजर ने फोरम में अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि फोन में हीटिंग या कोई और समस्या नहीं थी। यूजर के मुताबिक उनके दोस्त ने यह स्मार्टफोन 8 महीने पहले खरीदा था।
 
यूजर ने शिकायत के साथ ब्लास्ट डैमेज फोन की तस्वीरें भी पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे यूजर्स को Xiaomi Mi A1 को पास में रखकर न सोने की सलाह दी है।
 
कंपनी ने इस फोन ब्लास्ट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी की ओर से इस घटना को स्वीकार कर लिया गया है क्योंकि इस पोस्ट पर 'under discussion' स्टैंप देखा जा सकता है। Xiaomi ने पिछले साल अगस्त में Mi A1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Xiaomi Mi A1 के अपग्रेडेड वेरिएंट Xiaomi Mi A2 में बैटरी से जुड़ी समस्याएं भी सामने आई थीं।
 
 
कहीं आप तो नहीं करते यह गलती : अगर आप भी लगातार स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हों और फोन को पास में रखकर सोते हों तो तुरंत यह आदत छोड़ दीजिए। मोबाइल को चार्ज करते हुए पास में रखकर सोना भी जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है।  (image Courtesy : MIUI forums)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख