suvichar
✕

Share Bazaar में भारी गिरावट, Sensex 965 अंक लुढ़का, Nifty भी 24 हजार के नीचे

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (17:20 IST)
Share Market Update : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से अगले साल ब्याज दरों में कम कटौती के संकेत के बाद बृहस्पतिवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबरदस्‍त बिकवाली देखी गई। इसके चलते घरेलू शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स करीब 965 अंक टूटकर 80000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। वहीं निफ्टी भी 247.15 अंक यानी 1.02 प्रतिशत गिरकर 24,000 अंक से नीचे 23,951.70 अंक पर आ गया। ब्याज दरों को लेकर संवेदनशील बैंकिंग एवं रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों पर इसका खासा असर पड़ा।
 
विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने के बीच टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में आई भारी गिरावट ने भी निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर डाला। वैश्विक एवं घरेलू दोनों स्तरों पर नकारात्मक संकेत मिलने से घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।
ALSO READ: Share Bazaar : Sensex 502 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 964.15 अंक यानी 1.20 प्रतिशत फिसलकर 79,218.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,162.12 अंक तक टूटकर 79,020.08 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 247.15 अंक यानी 1.02 प्रतिशत गिरकर 24,000 अंक से नीचे 23,951.70 अंक पर आ गया।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ब्याज दरों पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख अपनाने से वैश्विक स्तर पर हुई बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में व्यापक गिरावट देखी गई। ब्याज दरों को लेकर संवेदनशील बैंकिंग एवं रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों पर इसका खासा असर पड़ा।
ALSO READ: Share bazaar: चौतरफा बिकवाली से Sensex 81,000 के नीचे आया, निफ्टी भी 332 अंक लुढ़का
नायर ने कहा, हालांकि ब्याज दर स्थिर रखने के बैंक ऑफ जापान के फैसले ने अर्थशास्त्रियों को चौंका दिया, जिससे बिकवाली का दबाव कम करने में थोड़ी मदद मिली। इसके बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच निवेशक सतर्क बने रहे।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में से इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। इसके उलट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, चीन के शंघाई कंपोजिट, जापान के निक्की और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
ALSO READ: नहीं थम रही Share Bazaar में गिरावट, Sensex 236 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,316.81 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत गिरकर 73.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 502.25 अंक गिरकर 80,182.20 अंक पर और एनएसई निफ्टी 137.15 अंक के नुकसान के साथ 24,198.85 पर बंद हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख