biodatamaker
✕

Share Market Today: फिर गिरे भारतीय शेयर बाजार, अदाणी ग्रुप के शेयरों में हाहाकार

ब्रेंट क्रूड वायदा 72.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (11:26 IST)
Share bazaar News: अदाणी समूह (Adani Group) के शेयरों में भारी गिरावट और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से भी शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 468.17 अंक की गिरावट के साथ 77,110.21 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 179.75 अंक फिसलकर 23,338.75 अंक पर रहा।ALSO READ: Share bazaar: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 157 और Nifty 64 अंक फिसला
 
अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई : सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। इसकी मुख्य वजह उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगना रही। अदाणी पर भारतीय उपमहाद्वीप में सौर परियोजनाओं के अनुबंध और वित्त पोषण हासिल करने लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत देने और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाने का आरोप है।ALSO READ: कैसी रही शेयर बाजार में स्विगी की लिस्टिंग?
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस सहित अदाणी समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट आई। भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे। इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर में तेजी आई।
 
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।ALSO READ: Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 240 और Nifty 103 अंक फिसला
 
ब्रेंट क्रूड वायदा 72.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,411.73 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख