1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. how is swiggy listing in share market

कैसी रही शेयर बाजार में स्विगी की लिस्टिंग?

swiggy
Swiggy listing in share market : ऑनलाइन खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 390 रुपए से करीब 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शेयर 5.64 प्रतिशत के उछाल के साथ 412 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 7.67 प्रतिशत चढ़कर 419.95 रुपए पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर ने 7.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 420 रुपए पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 89,549.08 करोड़ रुपए रहा।
 
बहरहाल शेयर बाजार में लिस्टिंग से स्विगी आईपीओं के निवेशकों को उत्साह से भर दिया है। बाजार में जारी गिरावट के दौर में स्विगी को मिले रिस्पॉंन्स ने लोगों की इस शेयर से उम्मीदें बढ़ा दी है।

स्विगी ने अपने आधिकारी एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर कहा कि इस सुंदर दुनिया में मैं और तुम। साथ ही में एक फोटो शेयर किया गया है जिसमें स्विगी और जोमेटो दोनों की टी शर्ट पहने व्यक्ति शेयर बाजार की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं।
स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन गत शुक्रवार तक 3.59 गुना अभिदान मिला था। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 371-390 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी का आईपीओ 4,499 करोड़ रुपये के नए शेयर और 6,828 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन था।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
विजयपुर में शांति पूर्वक मतदान के लिए कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी नजरबंद, कलेक्टर ने फायरिंग की खबरों को किया खंडन