Hanuman Chalisa
✕

युवा ओलंपिक : प्रवीण चित्रावल को लंबी कूद में कांस्य पदक

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (15:42 IST)
ब्यूनसआयर्स। प्रवीण चित्रावल ने मंगलवार को यहां पुरुष त्रिकूद में कांस्य पदक जीता जो युवा ओलंपिक की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का दूसरा पदक है। 
 
 
प्रवीण 15.68 मीटर की दूरी पार करके दूसरे चरण की स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे लेकिन पहले चरण में वह 15.84 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे और इस तरह से संपूर्ण गणना में वह 31.52 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे। 
 
नए प्रारूप के अनुसार युवा ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड (चार किमी क्रास कंट्री को छोड़कर) फाइनल नहीं होगा। प्रत्येक स्पर्धा दो बार आयोजित की जाएगी तथा दोनों दौर के परिणाम मिलाकर अंतिम सूची तैयार होगी। 
 
क्यूबा के अलेसांद्रो डियाज ने कुल 34.18 मीटर के साथ स्वर्ण जबकि नाईजीरिया के इमेनुएल ओर्टिसमेयवा ने रजत पदक जीता। 
 
भारत का युवा ओलंपिक में एथलेटिक्स में यह दूसरा पदक है। सूरज पवार ने सोमवार को पुरुषों की 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख