dharma sangrah
✕

युकी आगे बढ़े, सानिया और बोपन्ना खिसके

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (22:12 IST)
नई दिल्ली। पिछले सप्ताह क्रेमलिन कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ताजा विश्व रैंकिंग में चार पायदान ऊपर 142वें स्थान पर पहुंच गए लेकिन युगल में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं।
 
भांबरी क्वालीफाईंग में दो मैच और पहले दौर में जीत दर्ज करके क्रेमलिन कप के अंतिम सोलह में पहुंचे थे, जहां उन्हें 38वीं रैंकिंग के दामिर दजुमर ने 6-4, 5-7, 4-6 से हराया। इससे हालांकि रैंकिंग में उन्हें फायदा हुआ और उन्होंने भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर दी। वह रामकुमार रामनाथन (150) से अब आठ पायदान आगे हैं। रामनाथन एक पायदान नीचे खिसके हैं।
 
एटीपी युगल रैंकिंग में बोपन्ना एक पायदान नीचे 17वें स्थान पर खिसक गए जबकि दिविज शरण ने एंटवर्प में यूरोपीय ओपन का खिताब जीतने के कारण 15 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। अमेरिका के स्काट लिपस्की के साथ मिलकर खिताब जीतने वाले दिविज अब 51वें स्थान पर काबिज हैं और देश के दूसरे नंबर के युगल खिलाड़ी बन गए हैं। 
 
उनके बाद पुरव राजा (एक पायदान नीचे 60) और लिएंडर पेस (दो पायदान ऊपर 69) का नंबर आता है। डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया भी एक पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गई हैं और उन पर शीर्ष दस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 
 
सानिया के अभी 4475 अंक हैं जबकि दसवें नंबर पर काबिज कैसे डेलेक्वा (4470) और 11वें नंबर की कैटरिना सिनियाकोवा (4440 अंक) उनसे बहुत पीछे नहीं हैं। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख