गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. World Athletics Championships between 15 and 24 July 2022
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (22:58 IST)

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 15 से 24 जुलाई 2022 के बीच

World Athletics Championships
पेरिस। अगले साल यूजीनी में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप अब 15 से 24 जुलाई 2022 के बीच होगी ताकि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से टकराव से बचा जा सके। 
 
विश्व एथलेटिक्स ने पिछले महीने ही टूर्नामेंट 2022 में कराने की घोषणा की थी क्योकि टोक्यो ओलंपिक कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 में खेले जाएगे।
 
विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा, ‘विश्व एथलेटिक्स परिषद ने इस सप्ताह संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद नई तारीखों को मंजूरी दे दी। 
 
इन नई तारीखों से विश्व चैंपियनशिप बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों और म्युनिख में यूरोपीय चैंपिनशिप से टकराव से बच जाएगी।’पहले यह चैंपियनशिप 6 से 15 अगस्त 2021 के बीच होनी थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
रीयाल मैड्रिड के खिलाड़ियों और कोच के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती