शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Women's World Cup football
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 जून 2019 (20:24 IST)

महिला विश्व कप फुटबॉल में इंग्लैंड ने जापान को 2-0 से हराया

Women's World Cup football। महिला विश्व कप फुटबॉल में इंग्लैंड ने जापान को 2-0 से हराया - Women's World Cup football
नीस (फ्रांस)। एलेन वाइट के 2 गोलों की मदद से इंग्लैंड ने महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में 2-0 से हराकर ग्रुप 'डी' में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
 
पिछले विश्व कप में तीसरे स्थान पर रही इंग्लैंड की टीम को वाइट ने 14वें मिनट में ही बढ़त दिला दी। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में बर्मिंघम सिटी की इस स्ट्राइकर ने अपना दूसरा गोल निर्धारित समय से 6 मिनट पहले किया। 30 वर्षीय वाइट इस टूर्नामेंट में अब तक 3 गोल कर चुकी हैं।
 
इंग्लैंड की ग्रुप में यह लगातार तीसरी जीत है और उसने राउंड-16 में जगह बना ली है। जापान 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उसने स्कॉटलैंड को हराया था और अर्जेंटीना से मुकाबला बराबर खेला था।
 
इस बीच पार्क डेस प्रिंसेस में स्कॉटलैंड ने अर्जेंटीना के साथ ड्रॉ खेला और वह 3 मैचों में 1 अंक के साथ बाहर हो गया। अर्जेंटीना ने इस ड्रॉ से राउंड 16 में जाने की अपनी हल्की उम्मीदें कायम रखी हैं। 
ये भी पढ़ें
भारतीय अंडर 19 टीम के गेंदबाज रसीख सलाम को क्यों बीसीसीआई ने बैन किया?