kalsarpa dosh calculator
✕

आनंद ने वेई ई से ड्रॉ खेला, संयुक्त शीर्ष पर बरकरार

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (17:02 IST)
विज्क आन जी। 5 बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद को गुरुवार को यहां टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 5वें दौर में चीन के वेई ई ने बराबरी पर रोक दिया। 5 बाजियों में तीसरे ड्रॉ के बाद आनंद 3-5 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बरकार है। नीदरलैंड्स के अनीष गिरी और अजरबैजान के शखरियार मामेदयारोव भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।
 
 
गिरी को इंग्लैंड के ग्वेन जोंस ने बराबरी पर रोका जबकि मामेदयारोव ने अमेरिका के फाबियानो करुआना को शिकस्त दी। एक अन्य भारतीय बी अधिबान को अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ तीसरी हार का सामना करना पड़ा जबकि पीटर स्विडलर ने शीर्ष महिला खिलाड़ी चीन की यिफान हाऊ को हराया।
 
टूर्नामेंट में अब जब 8 दौर का खेल बाकी है तब दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन वेस्ली सो और रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक के साथ 3 अंक जुटाकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। कार्लसन ने 5वें दौर में क्रैमनिक के खिलाफ मुश्किल में फंसने के बाद बाजी ड्रॉ कराई।
 
चैलेंजर वर्ग में भारत के विदित गुजराती नीदरलैंड्स्स के एर्विन लामी के साथ ड्रॉ के बाद 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। डी हरिका ने स्थानीय खिलाड़ी लुकास वान फोरेस्ट को बराबरी पर रोका, जो 5 बाजियों में उनका चौथा ड्रॉ है।
 
उक्रेन के एंटोन कोरोबोव ने जोर्डन वान फोरेस्ट को हराकर 4.5 अंक के साथ बढ़त बना ली है। खिलाड़ियों को अब टूर्नामेंट में पहला आराम का दिन मिलेगा जिसके बाद आनंद छठे दौर में गिरी से भिड़ेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख