Daily Horoscope
✕

बाक ने कहा, ओलंपिक पर रूस की डोपिंग से दाग नहीं लगा

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (21:33 IST)
प्योंगयोंग। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने इनकार किया है कि प्योंगयोंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों पर रूस की डोपिंग का दाग लगा लेकिन अधिकारियों ने रविवार को होने वाले समापन समारोह के लिए रूस का निलंबन बरकरार रखने के पक्ष में मतदान किया।


बाक ने कहा कि अगर डोपिंग रोधी अधिकारियों को प्योंगचांग में रूस के और खिलाड़ी डोपिंग के दोषी नहीं मिलते हैं तो देश के ओलंपिक प्रतिनिधित्व पर लगा प्रतिबंध स्वत: ही हट जाएगा। प्योंगचांग के अब तक रूस के दो खिलाड़ी डोपिंग के लिए पॉजीटिव पाए गए हैं।

आईओसी सूत्र ने कहा कि अगर खेलों से और पाजीटिव मामले सामने नहीं आते हैं तो ‘कुछ दिनों या कुछ हफ्तों’ में भी यह निलंबन हटाया जा सकता है। इससे पहले आईओसी ने सर्वसम्मति से रूस पर लगा प्रतिबंध बरकरार रखा जिससे देश के खिलाड़ी प्योंगचांग खेलों के समापन समारोह में रूस के ध्वज तले मार्च नहीं कर पाएंगे।

रूस को बड़े पैमाने पर ड्रग्स से जुड़ी धोखाधड़ी के कारण दिसंबर में 2018 ओलंपिक में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित किया गया था लेकिन ‘पाक साफ’ माने गए 168 खिलाड़ियों को तटस्थ के रूप में प्योंगचांग में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी गई। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख