1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Swiss soccer league will start before time

समय से पहले शुरू होगी स्विस सॉकर लीग, स्विस कप क्वार्टर फाइनल मैच खाली स्टेडियम में

Swiss Soccer League
बासेल। स्विस सॉकर लीग पूर्व निर्धारित योजना से पहले शुरू होगी जिससे कि यूरोपा लीग के दावेदार बासेल पर अगस्त में पुराने मैचों का अधिक बोझ नहीं पड़े। कोरोना वायरस महामारी के बीच शीर्ष दो लीग 19 से 21 जून के बीच शुरू होगी थी। 
 
स्विस सॉकर महासंघ ने हालांकि अब कहा है कि बासेल का लुसाने स्पोर्ट के खिलाफ स्विस कप क्वार्टर फाइनल मैच खाली स्टेडियम में 14 जून को खेला जाएगा जबकि अन्य क्वार्टर फाइनल 5-6 अगस्त को होंगे। 
 
बासेल को यूरोपा लीग में अगस्त की शुरुआत में दोबारा खेल शुरू करना है। टीम ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में एंट्रिच फ्रेंकफर्ट पर 3-0 की बढ़त बना रखी है। (भाषा)
अगला लेख
बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी और लक्ष्य ने कोरोना वायरस के कारण ब्रेक के बाद दोबारा ट्रेनिंग शुरू की