1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Shubhankar Sharma makes cut at British Masters

Golf Tournament : शुभंकर शर्मा ने ब्रिटिश मास्टर्स के कट में जगह बनाई

DP World Tour British Masters Golf Tournament
DP World Tour British Masters Golf Tournament  :  डीपी वर्ल्ड टूर पर दो बार के विजेता भारत के शुभंकर शर्मा (Shubhankar Sharma) दूसरे दिन का समापन बोगी से करने के बावजूद ब्रिटिश मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बनाने में सफल रहे।
 
शुभंकर ने दूसरे दौर में इवन पार 72 का स्कोर किया। उन्होंने पहले दौर में एक अंडर 71 का स्कोर किया था। वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त 37वें स्थान पर थे।
इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी ओम प्रकाश (71-83) दूसरे राउंड में खराब प्रदर्शन के कारण कट से चूक गए।
 
पहले दौर में 69 का कार्ड खेलने वाले इंग्लैंड के टायरेल हैटन ( Tyrrell Hatton) ने दूसरे दौर में सात अंडर पार 65 का स्कोर बनाया जिससे वह एक शॉट की बढ़त हासिल करने में सफल रहे। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
US Open 2024: बोपन्ना और भांबरी अगले दौर में, बालाजी बाहर