sawan somwar

करियर का 1500वां मैच खेलने उतरेंगे फेडरर, पीटर गोजोविक को देंगे चुनौती

Updated: सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (11:04 IST)
बासेल। रोजर फेडरर सोमवार को जब बासेल में 10वें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे तो अपने करियर का 1500वां मैच खेलकर नई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी 38 साल के फेडरर करियर का 103वां खिताब जीतने के अभियान की शुरुआत जर्मनी के क्वालीफायर पीटर गोजोविक के खिलाफ करेंगे।
 
20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर ने जर्मनी के खिलाड़ी को इससे पहले 2 बार हराया है। पहली बार बालब्वॉय के रूप में स्विट्जरलैंड के इस इंडोर टूर्नामेंट में उतरे फेडरर ने कहा कि मुझे तैयारियों में तेजी लानी पड़ी, क्योंकि मुझे सोमवार से शुरुआत करनी थी।
 
उन्होंने कहा कि मैं पहले ही शुक्रवार और शनिवार को बासेल में अभ्यास कर चुका हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं अच्छी शुरुआत करूंगा और इंडोर सत्र मेरे लिए शानदार रहेगा। फेडरर पिछली 12 बार से इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच रहे हैं।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख