Narak Chaturdashi
✕

फेडरर इंडियन वेल्स के चौथे दौर में

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (10:31 IST)
इंडियन वेल्स। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने छठे इंडियन वेल्स मास्टर्स खिताब की ओर कदम बढाते हुए फिलीप क्राजिनोविच को 6-2, 6-1 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश का लिया।
 
उम्र को धता बताते हुए 36 बरस के फेडरर ने सिर्फ 58 मिनट में सर्बियाई प्रतिद्वंद्वी को हराया। अब उनका सामना जेरेमी चार्डी से होगा जिन्होंने फ्रांस के एड्रियन मानारिनो को 7-5, 4-6, 6-1 से मात दी। 
 
अन्य मुकाबलों में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को को 4-6, 6-2, 7-6 से हराया। क्रोएशिया के बोरना कोरिच ने राबर्टो बातिस्ता को 6-1, 6-3 से मात दी। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख