1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. real madrid two goals asensio defeated juventus

एसेनसियो के दो गोल से रीयाल मैड्रिड ने यूवेंटस को हराया

Football
लास एंजिल्स। स्थानापन्न खिलाड़ी मार्को एसेनसियो के दूसरे हॉफ में दागे 2 गोल की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सत्र पूर्व प्रदर्शनी मैच में यूवेंटस को 3-1 से हराया।
 
 
एसेनसियो ने दूसरे हॉफ की शुरुआत में मैदान पर कदम रखा और 2 मिनट के भीतर गोल दागने के बाद 56वें मिनट में 1 और गोल किया। मैड्रिड की ओर से 1 अन्य गोल गैरेथ बेल ने 39वें मिनट में किया।
 
यूवेंटस की तरफ से मैच का एकमात्र गोल रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर डानी कार्वायल का आत्मघाती गोल था। (भाषा)
अगला लेख
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप फाइनल : पीवी सिंधु और कैरोलिना मारिन में मुकाबला, किसका पलड़ा भारी