शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. US OPEN 2019 पर राफेल नडाल ने चौथी बार किया कब्जा, फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराया
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (08:03 IST)

US OPEN 2019 पर राफेल नडाल ने चौथी बार किया कब्जा, फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराया

Rafael Nadal | US OPEN 2019 पर राफेल नडाल ने चौथी बार किया कब्जा, फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराया
फ्रेंच ओपन विजेता स्पेन के राफेल नडाल और रूस के दानिल मेदवेदेव के बीच US OPEN 2019 का फाइनल मुकाबला खेला गया। 5 घंटे चले 5 सेटों के मैराथन मुकाबले में राफेल नडाल ने दानिल मेदवेदेव को हराकर चौथी बार यूएस ओपन खिताब को जीत लिया।
 
अमेरिका ओपन टूर्नामेंट (US OPEN 2019) के फाइनल में नडाल ने 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से मेदवेदेव को हराया। यूएस ओपन का खिताब जीतकर राफेल नडाल भावुक हो गए।
राफेल नडाल अपने करियर के 19वें और यूएस ओपन के चौथे खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले उन्होंने 2010, 2013 और 2017 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। नडाल ने फाइनल में जीत हासिल की और यह इस साल उनका दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है। नडाल ने इस वर्ष फ्रेंच ओपन भी जीता था। 
 
राफेल नडाल 19वां ग्रैंड स्लेम जीतने के बाद अब रोजर फेडरर से सिर्फ एक कदम पीछे हैं। फेडरर के नाम 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। नडाल के करियर का यह 27वां ग्रैंड स्लैम फाइनल था। उन्होंने पिछले महीने मॉन्ट्रियल ओपन के फाइनल में मेदवेदेव को हराया था।
ये भी पढ़ें
राफेल नडाल यूं ही नहीं बने 'लाल बजरी के बादशाह', कामयाबी के पीछे है लगन-मेहनत की लंबी दास्तान