suvichar

राफेल नडाल बने चाइना ओपन चैंपियन

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (10:44 IST)
बीजिंग। विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया।
 
यहां रविवार रात शीर्ष वरीय नडाल ने 1 घंटे 32 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में विश्व के 19वें नंबर के किर्गियोस को 6-2, 6-1 से पराजित कर दूसरी बार चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया। स्पेनिश खिलाड़ी ने इससे पहले 2005 में यहां खिताब जीता था।
 
16 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल के करियर की यह 75वीं खिताबी जीत है। उन्होंने 7 बार किर्गियोस की सर्विस ब्रेक की। नडाल ने इस जीत के साथ ही सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला भी किर्गियोस से ले लिया।
 
31 वर्षीय नडाल ने 2013 के बाद से पहली बार एक सत्र में 6 खिताब जीते हैं। उन्होंने इस सत्र में इससे पहले फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब भी जीता है। स्पेनिश खिलाड़ी की यह लगातार 12वीं जीत है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख