dharma sangrah

टोरंटो मास्टर्स के फाइनल में सिटसिपास से भिड़ेंगे नडाल

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (14:09 IST)
टोरंटो। स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने करेन खाचानावोव को 7-6, 6-4 से शिकस्त देकर टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना स्टेफानो सिटसिपास से होगा। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी नडाल यूनान के युवा के 20वें जन्मदिन पर उन्हें हराने की कोशिश करेंगे।
 
सिटसिपास ने विंबलडन के फाइनल में पहुंच केविन एंडरसन को 6-7, 6-4, 7-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जो उनके करियर का दूसरा फाइनल है। नडाल मास्टर्स 1000 खिताब हासिल करने की सर्वकालिक सूची में सबसे ऊपर हैं। वे अपने 116वें एटीपी फाइनल में खेलेंगे और 80वीं ट्रॉफी हासिल करने से 2 जीत दूर हैं। सिटसिपास ने एंडरसन को हराने से पहले डोमिनिक थिएम, नोवाक जोकोविच और एलेक्सजेंडर ज्वेरेव का अभियान खत्म किया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख