biodatamaker
✕

सिंधु को राष्ट्रमंडल खेलों तक फिट होकर पदक जीतने की उम्मीद

Updated: रविवार, 1 अप्रैल 2018 (12:56 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले टखने में मोच से परेशान ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को उम्मीद है कि वे बैडमिंटन की व्यक्तिगत स्पर्धाएं शुरू होने तक फिट हो जाएंगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत इन खेलों में कई पदक जीतने में सफल रहेगा।
 
 
सिंधु मंगलवार को गोपीचंद अकादमी में अभ्यास करते समय चोटिल हो गई थीं लेकिन स्कैन से पता चला कि उनकी चोट गंभीर नहीं है जिससे भारतीय दल और उनके प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली।
 
इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि तैयारियों के लिहाज से मेरे लिए सब कुछ सही चल रहा है। दुर्भाग्य से मेरे टखने में मोच आ गई लेकिन मुझे लगता है कि खेल शुरू होने तक मुझे फिट हो जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि तब तक मैं पूरी तरह फिट हो जाऊंगी। सिंधु को 4 साल पहले कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था लेकिन तब से लेकर अब तक काफी कुछ बदल चुका है और वे भारत की चोटी की शटलर हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं।
 
उन्होंने कहा कि पिछली बार मैंने कांस्य पदक जीता था और इस बार मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। मैं कोई संख्या नहीं बता सकती लेकिन निश्चित तौर पर इस बार हम काफी पदक जीतेंगे। सिंधु को पता है कि जब वे गोल्ड कोस्ट में कोर्ट पर उतरेंगी तो उनसे काफी उम्मीदें लगी होंगी लेकिन वे इसको लेकर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहती हैं।
 
उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में संभावना के बारे में कहा कि जिम्मेदारियां बहुत अधिक हैं और हर कोई चाहता है कि मैं जीत दर्ज करूं। मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा और अपना खेल खेलना होगा, तो फिर स्वत: ही आपके अनुकूल होंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख