पंजाब एफसी ने मोहम्मडन एससी को 2-0 से हराया
Punjab FC vs Mohammedan SC: कप्तान लुका माजसेन (Luka Majcen) और फिलिप मृजलजक (Filip Mrzljak) के गोल से पंजाब एफसी ने शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (ISL) मुकाबले में मोहम्मडन एससी को 2-0 से हराकर पूरे तीन अंक बटोरे।
माजसेन ने मैच के 58वें मिनट में गोल किया जबकि क्रोएशिया के मृजलजक ने इसके आठ मिनट के बाद टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। पंजाब एफसी के लेफ्ट-बैक अभिषेक सिंह मीतेई को रक्षापंक्ति में मजबूत प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पंजाब एफसी नौ मैचों में छह जीत और तीन हार से 18 अंक लेकर तालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मोहम्मडन स्पोर्टिंग 10 मैचों में एक जीत, दो ड्रा और सात हार से पांच अंक लेकर 12वें स्थान पर बनी हुई है। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें