Dhanteras
✕

प्रो कबड्डी लीग में यूपी-तेलुगु मैच टाई, मुंबई ने गुजरात को हराया

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (00:34 IST)
मुंबई। यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटंस का प्रो कबड्डी लीग के 7वें संस्करण में शुक्रवार को मुकाबला 20-20 की बराबरी पर छूटा जबकि एक अन्य मैच में यू मुम्बा ने गुजरात फार्च्यूनजायंट्स को 32-20 से हरा दिया।
 
यूपी और तेलुगु का मुकाबला इस सत्र का पहला टाई है। यह मुकाबला टाई होने के बाद यूपी 4 मैचों से 8 अंक हो गए हैं और वह 8वें स्थान पर है जबकि तेलुगु की टीम 5 मैचों में 5 अंक अंकों के साथ 11वें स्थान पर है।
 
एक अन्य मैच में मुंबई टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 12 अंकों के अंतर से पीट दिया। गुजरात की 6 मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 17 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर पहुंच गया है। गुजरात की 4 मैचों में यह पहली हार है और वह 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
 
मुंबई की जीत में सुरिंदर सिंह ने 9 और अभिषेक सिंह ने 6 अंक बनाए। गुजरात की तरफ से हरमनजीत सिंह ने सर्वाधिक 4 अंक बनाए। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख