• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Prime Minister Modi will inaugurate Khelo India Youth Games in Tamil Nadu
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (12:30 IST)

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में करेंगे खेलो इंडिया युवा खेलों का उद्घाटन

जुलाई 2022 में, उसी स्थान पर, PM मोदी ने श्री स्टालिन की उपस्थिति में 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया था

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में करेंगे खेलो इंडिया युवा खेलों का उद्घाटन - Prime Minister Modi will inaugurate Khelo India Youth Games in Tamil Nadu
Khelo India Youth Games 2024 Inauguration:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया युवा खेलों 2023 (Khelo India Youth Games 2024) का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए मंच पूरी तरह तैयार है।
 
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (M.K. Stalin) सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर उपस्थित होंगे।
 
राज्य सरकार ने गुरुवार को कहा कि 19 से 31 जनवरी तक 5,500 से अधिक एथलीट 26 प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेंगे।
 
राज्य सरकार को 2022 में 44वें चेन्नई शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) के आयोजन से हासिल की गई शानदार सफलता दोहराने की उम्मीद है।
उद्घाटन में राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री के अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik) और तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udayanidhi Stalin) भी मौजूद होंगे।
 
ये भी पढ़ें
भारत शूटआउट में जर्मनी से 3-4 से हारा, पेरिस के लिए क्वालीफाई करने के लिए जापान से भिड़ेगा