1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pankaj Advani, Asian Billiards Championship

आडवाणी ने एशियाई बिलियर्ड्स का खिताब रखा बरकरार

Pankaj Advani
यांगून (म्यांमार)। भारतीय स्टार पंकज आडवाणी ने शनिवार को फाइनल में अपने साथी बी भास्कर को आसानी से 6-1 से शिकस्त देकर एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में अपने खिताब का बखूबी बचाव किया। आडवाणी का यह एशियाई स्तर पर 11वां स्वर्ण पदक है।


इस जीत से आडवाणी 2017-18 के लिए मौजूदा भारतीय, एशियाई और विश्व चैंपियन भी बने रहे। भारत की अमी कामिनी ने एशियाई महिला स्नूकर खिताब जीता। उन्होंने थाईलैंड की सिरीपापोर्न नुआथखमनज को 3-0 (49-11, 83-46, 72-24) से हराया।

आडवाणी का यह एशियाई स्तर पर 11वां स्वर्ण पदक है। महाद्वीपीय बिलियर्ड्स में उनके खिताब की संख्या सात पहुंच गई है। (भाषा)
अगला लेख
राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण जीत सकते हैं हम : अमलराज