biodatamaker
✕

देश में स्नूकर और बिलियडर्स को बढ़ाने के टिप्स दिए पंकज आडवाणी ने

Published: शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (21:55 IST)
मुंबई। भारत ने 2017 में फ्रेंचाइजी आधारित लीग ‘क्यू स्लैम’ की मेजबानी की थी और मशहूर क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी का मानना है कि इस तरह की लीग के आयोजन से देश में स्नूकर और बिलियडर्स को बढावा मिलेगा। 
 
यह पूछने पर कि क्या लोगों को इस खेल की जानकारी के अभाव से उसकी लोकप्रियता पर असर पड़ा है, 21 बार के विश्व चैम्पियन आडवाणी ने कहा, ‘किसी भी खेल के लिए उसका प्रसारण होना जरूरी है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘खेल में इतने मौके होने चाहिए कि लोग उससे आजीविका चला सके। इसके लिए बड़े स्थानों पर टूर्नामेंट होने जरूरी है जहां लोगों को देखने के लिए न्यौता दिया जाए।’ 
 
आडवाणी ने कहा, ‘इस समय फ्रेंचाइजी आधारित लीग की जरूरत है जिसका प्रसारण किया जाए। मीडिया को बीएसएफआई से यह सवाल करना चाहिए। मैं चाहता हूं कि खेल आगे बढे और मैं जल्दी ही बेंग्लुरु में कुछ शुरू करने जा रहा हूं।’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख