1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pankaj Advani in final

आडवाणी ने सीनियर स्नूकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया

Pankaj Advani
इंदौर। शीर्ष भारतीय क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रेलवे के कमल चावला पर 5-2 से जीत दर्ज कर शनिवार को सीनियर स्नूकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
 
21 बार के विश्व बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियन आडवाणी ने कमल पर 46-38, 08-95 (73), 07-69 (67), 114 (98)-17, 54-19, 56-15, 71-38 से जीत हासिल की जबकि लक्ष्मण रावत ने 5-2 के इसी अंतर से आदित्य मेहता को शिकस्त दी।
 
आडवाणी अपने 31वें राष्ट्रीय खिताब की कोशिश में हैं जबकि लक्ष्मण पहली ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। (भाषा)
अगला लेख
इंग्लैंड के खिलाफ महिला क्रिकेट टीम का ऐलान