dharma sangrah
✕

मुक्केबाज नीरज गोयत दुर्घटनाग्रस्त, आमिर के साथ सुपर बॉक्सिंग लीग का मुकाबला रद्द

Updated: गुरुवार, 27 जून 2019 (17:38 IST)
नई दिल्ली। भारत के मुक्केबाज नीरज गोयत के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उनका पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज और 2004 ओलंपिक के रजत पदक विजेता आमिर खान के साथ होने वाला सुपर बॉक्सिंग लीग (एसबीएल) का बहु प्रतीक्षित मुकाबला रद्द हो गया है।
 
यहां जारी एक बयान के अनुसार दोनों मुक्केबाजों के बीच यह मुकाबला सऊदी अरब के जेद्दाह में किंग अब्दुल्लाह स्टेडियम में 12 जुलाई को खेला जाना था। लेकिन पिछली रात नीरज की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके कारण उनके सिर, चेहरे और बाएं हाथ में चोट आई है।
 
नीरज के चोटिल होने से आयोजकों को यह मुकाबला रद्द करना पड़ा है। एसबीएल के प्रमोटर बिल दोसांझ ने कहा कि हमने नीरज की जगह किसी अन्य मुक्केबाज की आमिर के साथ बाउट की तैयारी शुरू कर दी है और हम जल्दी ही इसकी घोषणा करेंगे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख