biodatamaker
✕

माइक टायसन ने परेशान करने वाले यात्री को पीट डाला, वीडियो हुआ वायरल

Updated: शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (17:00 IST)
सैन फ्रांसिस्को:अमेरिका के पूर्व लीजेंड मुक्केबाज माइक टायसन ने उन्हें फ्लाइट के दौरान परेशान करने वाले और उन पर बोतल फेंकने वाले यात्री को पीट डाला। उन्होंने सैन फ़्रांसिस्को से उड़ान भरने जा रहे विमान में सवार एक यात्री को कई मुक्के मारे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वो शख्स बार-बार टायसन से बात करने की कोशिश कर रहा था, जिससे टायसन परेशान हो गए और उन्होंने उस यात्री को मुक्के मारने शुरु कर दिए।

मीडिया के अनुसार मार खाने वाले व्यक्ति का चेहरा लहूलुहान हो गया। टायसन के प्रवक्ता ने कहा कि इस व्यक्ति ने मुक्केबाज पर एक बोतल फेंकी जब वह अपनी सीट में बैठे थे।

एक साथी यात्री और घटना के गवाह ने बताया कि टायसन पहले बिलकुल भी गुस्से में नहीं दिखाई दे रहे थे। उन्होंने उस व्यक्ति के साथ सेल्फी भी ली थी लेकिन टायसन उस व्यक्ति की बार बार बात करने की कोशिशों से नाराज हो गए जिसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति को पीट डाला। व्यक्ति को पीटने के बाद टायसन विमान से बाहर चले गए।

पिटाई कहने वाले व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गयी और वह इस घटना को लेकर पुलिस के पास गया। फिलहाल, अमेरिकी पुलिस, जेटडब्ल्यू एयरलाइन और टायसन के प्रतिनिधियों की ओर से इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।(वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख