1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Messi joins Argentina team for World Cup qualifiers

विश्व कप क्वालिफायर के लिए मेसी अर्जेंटीना टीम में शामिल

World Cup Qualifiers
ब्यूनस एयर्स। स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को इक्वाडोर और बोलीविया के खिलाफ होने वाले 2022 विश्व कप क्वालिफायर के मुकाबलों के लिए अर्जेंटीना की 23 सदस्यों वाली प्राथमिक टीम में शामिल किया गया है। 
 
अर्जेंटीना के लिए आक्रमण की कमान संभालने वाले बार्सिलोना के 32 वर्षीय मेसी का साथ मैनचेस्टर सिटी के सर्जियो एगुएरो, जुवेंटस के फॉरवर्ड पाउलो डिबाला और इंटर मिलान के लुटारो मार्टिनेज देंगे। 
 
दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में अर्जेंटीना और इक्वाडोर के बीच पहला मुकाबला ब्यूनस एयर्स में 26 मार्च को खेला जाएगा वहीं उसके पांच दिनों बाद ला पाज में अर्जेंटीना का मुकाबला बोलीविया से होगा। मेसी हालांकि प्रतिबंध के कारण अपना पहला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे।
अगला लेख
लक्की डबल्स टेबल टेनिस में किशोर मोटवानी और रश्मि सोनी को खिताबी सफलता