dharma sangrah
✕

मनोज और शिवा थापा क्वार्टर फाइनल में

Updated: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (09:00 IST)
विशाखापत्तनम। भारत के शीर्ष मुक्केबाजों मनोज कुमार और शिवा थापा ने शुक्रवार को अपने अपने मुकाबले जीतकर दूसरी एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
2015 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिवा ने लाइटवेट वर्ग में आसानी से छत्तीसगढ़ के सूरज सिंह को 5-0 से पीट दिया। रेलवे के मुक्केबाज मनोज ने मिजोरम के एंथोनी लालदुहावम को वेलटरवेट वर्ग में 3-0 से हरा दिया।
 
इस बीच मणिपुर के एल देवेंद्रो सिंह को पिछले मुकाबले के कट के कारण अनफिट होने की वजह से फ्लाईवेट वर्ग में झारखंड के विजय जोरा को वाक ओवर देना पड़ा।
 
एक अन्य मुकाबले में स्थानीय मुक्केबाज क्रांति ने हिमाचल प्रदेश के वीर सिंह को 5-0 से पराजित कर लाइट फ्लाईवेट के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख