Hanuman Chalisa
✕

आतंक का रास्ता छोड़ने वाले फुटबॉलर मजीद का पुनर्वास

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (17:22 IST)
अवंतीपोरा। फुटबॉल खिलाड़ी से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी बने और एक पखवाड़ा पहले हिंसा का रास्ता छोड़ अपने घर लौटने वाले माजिद इरशाद खान को पढ़ाई और खेलकूद में अपना भविष्य बनाने के लिए राज्य के बाहर भेजा गया है।
 
सेना के सूत्रों ने बताया कि माजिद के परिवार के लोगों को विश्वास में लेने के बाद ही उसे राज्य से बाहर भेजा गया है ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सके और खेल में अपना करियर बना सके।
 
विक्टर फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल बीएस राजू ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना ने उसे (माजिद को) पढ़ाई पूरी करने या फिर खेलकूद में करियर बनाने के लिए राज्य के बाहर भेजा है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख