1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Lee Chong Wei Malaysia Open Badminton Japan

ली चोंग वेई ने 12वीं बार मलेशिया ओपन का खिताब जीता

Lee Chong Wei
कुआलालम्पुर। मलेशियाई दिग्गज ली चोंग वेई ने जापान के युवा शटलर केंटो मोमोटा को 21-17, 23-21 से हराकर रिकार्ड 12वीं बार मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता।


स्थानीय खिलाड़ी ने शुरू से ही आक्रामक रणनीति अपनायी और उदीयमान स्टार मोमोटा को सीधे गेम में हराया। महिला एकल के फाइनल में ताइवान की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइ जु यिंग ने चीन की ही बिंगजियाओ को 22-20, 21-11 से हराकर खिताब जीता। (भाषा)
अगला लेख
'खेलो इंडिया' स्कॉलरशिप स्कीम हेतु चयन मुकाबले संपन्न