• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Kidambi Srikanth, Badminton Medal, Badminton Tournament
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (22:30 IST)

पदक जीतने के लिए फिट होना जरुरी : किदांबी श्रीकांत

पदक जीतने के लिए फिट होना जरुरी : किदांबी श्रीकांत - Kidambi Srikanth, Badminton Medal, Badminton Tournament
नई दिल्ली। इस साल चार सुपर सीरीज खिताब जीत चुके भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कहा कि आगामी टूर्नामेंटों में पदक जीतने के लिए फिटनेस काफी अहम है।


आंध्र प्रदेश सरकार ने श्रीकांत और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को इस साल उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। श्रीकांत ने 2017 इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलियाई, डेनमार्क और फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।

श्रीकांत ने सम्मान समारोह से इतर कहा, यह साल मेरे लिए काफी सकारात्मक रहा। अगले साल काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने हैं और मेरे लिए फिट रहना महत्वपूर्ण होगा। अगर मैं फिट रहा तो अपना शत-प्रतिशत दे पाऊंगा और तभी मेरे पास राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में देश के लिए पदक जीतने का बेहतर मौका होगा। (वार्ता)