ramcharitmanas
✕

किदाम्बी श्रीकांत डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में, लिन डैन को हराया

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (13:17 IST)
ओडेन्से (डेनमार्क)। किदाम्बी श्रीकांत ने अपने करियर में दूसरी बार दिग्गज लिन डैन को पराजित करके डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना हमवतन समीर वर्मा से होगा।


विश्व में छठे नंबर के श्रीकांत ने गुरुवार को पुरुष एकल में विश्व में 14वें नंबर के डैन से दूसरे दौर के मैच में पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करके 18-21, 21-17, 21-16 से जीत दर्ज की। दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पांच बार के विश्व चैंपियन डैन अब पहले की तरह अजेय नहीं रहे, लेकिन अब भी उन्हें दमदार माना जाता है।

श्रीकांत और डैन के बीच यह पांचवां मुकाबला था। चीनी खिलाड़ी ने इन दोनों के बीच रियो ओलंपिक 2016 के क्वार्टर फाइनल में खेला गया मैच जीता था। श्रीकांत ने 2014 चाइना ओपन में डैन को हराकर सनसनी फैला दी थी। चीनी खिलाड़ी के खिलाफ कड़े मैच के बाद श्रीकांत का सामना अब हमवतन वर्मा से होगा। विश्व में 23वें नंबर के वर्मा ने दूसरे दौर में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया।

साइना नेहवाल भी महिला एकल क्वार्टर फाइनल में नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी का सामना जापान की युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता से होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख