Daily Horoscope
✕

न्यूजीलैंड के सलामी बल्‍लेबाज मार्टिन गुप्टिल हुए चोटिल, नहीं खेल पाएंगे पाकिस्‍तान के खिलाफ

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (13:07 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।


चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि गुप्टिल के पास संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर रहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से मार्टिन को चोट से उबरने में थोड़ा समय लगेगा।

अभी गर्मियों में काफी मैच खेले जाने हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे दोबारा इस तरह की परेशानी से नहीं जूझें। गुप्टिल न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे में 42.99 और टी20 में 34.40 की औसत से रन बनाए हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख