here

Hanuman Chalisa

CWG 2018 : खुशबीर पैदल चाल में चौथे, मनीष 6ठे स्थान पर

सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (11:36 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारत की रेस वॉकर खुशबीर कौर राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में चौथे और मनीष सिंह 6ठे स्थान पर रहे जबकि पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के डेन बर्ड स्मिथ ने खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। खुशबीर ने 1.39.21 सेकंड का समय निकाला, जो स्वर्ण पदक विजेता जेमिम मोंटेग से 6.31 सेकंड पीछे था।
 
 
खेत में मजदूरी, वेटर और टूरिस्ट गाइड का काम करने वाले मनीष ने 1.22.22 सेकंड का समय निकाला। वे अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में 6ठे स्थान पर रहे। रियो ओलंपिक में 13वें स्थान पर रहे मनीष को रेस के दौरान अनुशासन संबंधी मसले को लेकर पीला कार्ड भी मिला। उसने उस समय लाइनअप छोड़ दिया था, जब कॉलअप हो रहा था।
 
स्वर्ण पदक रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बर्ड स्मिथ को मिला जिसने खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। उसने 1.19.34 सेकंड का समय निकालकर अपने हमवतन जेराड टालेंट का 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया 1.22.18 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी के टी. इरफान 13वें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सौम्या बेबी 6 किलोमीटर के बाद अयोग्य करार दी गई। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख