Daily Horoscope
✕

CWG 2018 : तेजस्विन शंकर ऊंचीकूद के फाइनल में

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (12:16 IST)
गोल्ड कोस्ट। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर राष्ट्रमंडल खेलों की ऊंचीकूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए, जो क्वालीफाइंग दौर में 9वें स्थान पर रहे। शंकर ग्रुप 'ए' में संयुक्त 5वें और कुल 9वें स्थान पर रहे। उन्होंने 2-10 मीटर से शुरू किया और आखिरी कूद 2-21 मीटर की लगाई।
 
 
कोई भी प्रतियोगी 2-27 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सका। फाइनल 14 अप्रैल को होगा और शीर्ष 12 में पहुंचे प्रतियोगियों का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 2-21 मीटर था। 21 बरस के शंकर युवा राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने पिछले महीने फेडरेशन कप में 2-287 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
 
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल स्टार्क के छोटे भाई ब्रेंडन स्टार्क ने भी फाइनल में जगह बनाई। महिलाओं की 400 मीटर हीट में भारत की हीमा दास ने 52-11 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वे कुल 8वें स्थान पर रहीं। पीआर माशेतिरा 53-72 सेकंड का समय निकालकर 24वें स्थान पर रहीं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख