1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian men's air pistol team wins gold medal in Asian Games

Asian Games 2023 : भारत ने एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण, 10 मीटर एयर पिस्टल में चीन को दी मात

India won gold medal in Asian Games
Asian Games 2023 : भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गुरुवार को यहां एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता जबकि देश के 2 निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया।

भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं। भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 अंक जुटाए जो चीन की टीम से एक अधिक है।

चीन को रजत जबकि वियतनाम (1730) को कांस्य पदक मिला। सरबजोत और अर्जुन ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में भी जगह बनाई और वे व्यक्तिगत पदक की दौड़ में भी बने हुए हैं। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
वर्ल्ड कप को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, पन्नू ने दी धमकी