• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. एशियन गेम्स 2023
  4. Roshobina Devi grabs Silver Medal in Wushu which became a tug of war between neighbours
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (11:01 IST)

वूशू, जिस खेल में चीन ने नहीं दिया वीजा, उसमें भारत की इस खिलाड़ी ने जीता सिल्वर मेडल

वूशू, जिस खेल में चीन ने नहीं दिया वीजा, उसमें भारत की इस खिलाड़ी ने जीता सिल्वर मेडल - Roshobina Devi grabs Silver Medal in Wushu which became a tug of war between neighbours
भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने गुरुवार को चीन में चल रहे 19वें Asian Games एशियाई खेलों में महिलाओं की 60 किग्रा सांडा वुशु स्पर्धा में रजत पदक जीता।आज यहां खेले गये फाइनल में नाओरेम रोशिबिना देवी चीन की वू जियाओवेई से 2-0 से हारकर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। यह भारतीय वुशू खिलाड़ी का लगातार एशियाई खेल में दूसरा पदक है। उन्होंने जकार्ता में 2018 खेलों में कांस्य पदक जीता था।

इससे पहले नाओरेम रोशिबिना देवी ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की ऐमान करश्यगा को डब्ल्युपीडी (प्वाइंट अंतर से विजेता) से हराकर पदक पक्का किया। उन्होंने सेमीफाइनल में वियतनाम की थी थू थोय गुयेन को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया।भारत ने एशियाई खेल में वुशु में कभी भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। नाओरेम रोशिबिना देवी की पदक जीतने के साथ ही एशियाई खेल 2023 में भारत के वुशु अभियान भी समाप्त हो गया है।
गौरतलब है कि यह यही खेल है जिसमें चीन ने अरुणाचल प्रदेस की 3 महिला छात्रा खिलाड़ियों को मान्यता ना देने के साथ ही वीजा भी नहीं दिया गया था। इसके कारण तीनों ही खिलाड़ी इस स्पर्धा में भाग नहीं ले पाई थी। अरुणाचल समेत कुछ हिस्सों को चीन अपना क्षेत्र मानता है इस कारण पूर्वोत्तर की इन खिलाड़ियों को वीजा मुहैया नहीं करवाया गया।
ये भी पढ़ें
Asian Games 2023 : भारत ने एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण, 10 मीटर एयर पिस्टल में चीन को दी मात