मंगलवार, 22 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India hosts 2023 FIH Hockey Men's World Cup
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 नवंबर 2019 (20:00 IST)

भारत को मिली 2023 FIH हॉकी पुरुष विश्व कप की मेजबानी

World Cup Hockey
भुवनेश्वर। भारत आगामी 2023 के FIH हॉकी पुरुष विश्व कप (world Cup) की मेजबानी करेगा। विश्व कप के मुकाबले ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला शहर में खेले जाएंगे। इससे पहले 2018 में भी विश्व कप का आयोजन किया जा चुका है।
 
ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर के शुरू होने की 1 वर्ष की वर्षगांठ मनाने के लिए बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में 15 हजार दर्शकों की मौजूदगी में भव्य समारोह का यहां आयोजन किया गया, जिसमें हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि 2023 विश्व कप के आयोजन के लिए भुवनेश्वर और राउरकेला आयोजन स्थल होंगे।
 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा की मौजूदगी में यह घोषणा की। भुवनेश्वर में राष्ट्रीय शिविर में ट्रेनिंग कर रही भारतीय हॉकी टीम इस अवसर पर मौजूद थी।
 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉक को सिंथेटिक पिचों से युक्त किया जाएगा और उन्होंने इन 17 पिचों के लिए आधारशिला भी रखी। हॉकी इंडिया ने भी इस अवसर पर हॉकी ग्रास रुट प्रोग्राम भी लांच किया।
ये भी पढ़ें
ग्रेटर नोएडा में X1 racing league में दिखेगा सितारों का जलवा