गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India beat Japan 3-2 in Men’s Junior Asia Cup 2024
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (13:02 IST)

भारत ने पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में जापान को 3-2 से हराया

india vs japan hockey match
(Credit : Hockey India/X)

Men’s Junior Asia Cup 2024 :  गत चैंपियन भारत ने बृहस्पतिवार को पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए के कड़े मुकाबले में जापान पर 3-2 से करीबी जीत दर्ज की।
 
भारत की यह लगातार दूसरी जीत है।
 
बुधवार को अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराने वाले भारत के लिए थोकचोम किंगसन सिंह (12वें मिनट), रोहित (36वें मिनट) और अराइजीत सिंह हुंडल (39वें मिनट) ने गोल किए।

जापान की ओर से दोनों गोल नियो सातो (15वें और 38वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
 
भारत का अगला मुकाबला शनिवार को चीनी ताइपे से होगा।  (भाषा)

ये भी पढ़ें
भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने संन्यास की घोषणा की