1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. National level shotput player found dead in Bhopal

राष्ट्रीय स्तर का शॉट-पुट खिलाड़ी भोपाल में मृत पाया गया

Dead body
राष्ट्रीय स्तर का शॉट-पुट (गोला फेंक) खिलाड़ी अमित वर्मा रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
टीटी नगर पुलिस थाने के प्रभारी सुनील सिंह भदोरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वर्मा ने सुबह जब अपने दोस्तों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो वे उनके घर पहुंचे। 
 
इस 22 साल के खिलाड़ी के दरवाजे की घंटी का जवाब नहीं मिलने पर दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया। उन्हें उसका शव अपार्टमेंट के अंदर मिला।
 
भदोरिया ने कहा कि घर में कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला। पुलिस अभी यह नहीं कह सकती कि यह संदिग्ध मौत का मामला है या नहीं।
 
उन्होंने कहा कि वर्मा की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।
 
उन्होंने बताया कि यह शॉट-पुट खिलाड़ी टीटी नगर स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए पिछले एक साल से भोपाल में था।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
पाकिस्तान जाने से भारत के इंकार के बाद PCB प्रमुख नकवी सरकारी अधिकारियों के संपर्क में