Hanuman Chalisa
✕

एशियाई खेल : दुतीचंद ने 100 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

Updated: रविवार, 26 अगस्त 2018 (22:04 IST)
जकार्ता। भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने यहां 18वें एशियाई खेलों में महिला 100 मीटर दौड़ का रजत पदक जीता जो देश का इन खेलों में 20 साल में पहला पदक है। सातवें नंबर की लेन में दौड़ रहीं दुती ने 11 .32 सेकंड का समय लिया जो 11.29 सेकंड के उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड से मामूली रूप से कम है।
 
बहरीन की ओडियोंग एडिडियोंग ने करीबी मुकाबले में 11 .30 सेकंड के समय के साथ सोने का तमगा जीता जबकि चीन की वेई योंगली ने 11.33 सेकंड के समय से कांस्य पदक हासिल किया। ओड़िशा की 22 साल की दुती अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही हैं। 
 
आईएएएफ ने 2014 में अपनी हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के तहत उन्हें निलंबित कर दिया था, लेकिन उन्हें खेल पंचाट में अपील दायर की और इस मामले में जीत दर्ज करते हुए वापसी की। हाल में आईएएएफ के संशोधित नियम के तहत दुती हाइपर एंड्रोगेनिजम नीति के दायरे से बाहर रहीं जिससे उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाने का मौका मिला। भारत ने एशियाई खेलों की 100 मीटर महिला दौड़ में पिछली बार 1998 में पदक जीता था जब रिचा मिस्त्री कांस्य पदक जीतने में सफल रही थीं। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख