dharma sangrah
✕

भारतीय निशानेबाजों ने स्वर्ण पदकों पर क्लीन स्वीप किया

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (16:13 IST)
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों ने ताइपै में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखते हुए 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सारे स्वर्ण पदक जीते। भारत ने अभी तक 14 में से 12 स्वर्ण जीते हैं और उसकी झोली में 12 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक हैं।
 
दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वालारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष और महिला वर्ग के स्वर्ण जीते। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर टीम वर्ग का भी स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांश ने 249.7 का स्कोर किया। भारतीय तिकड़ी ने 1880.7 स्कोर करके कोरिया को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।
 
महिला फाइनल में इलावेनिल ने स्वर्ण पदक जीता जबकि ताइपै की लिन यिंग शिन को रजत पदक मिला। कोरिया की पार्क सुनमिन ने कांस्य पदक जीता। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख